मैदान पर अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ने वाले अजीत अगरकर की निजी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. एक हिंदू ब्राह्मण परिवार का लड़का और एक मुस्लिम लड़की. धर्म की दीवार और समाज की परवाह किए बिना अगरकर ने जिस तरह अपने प्यार फातिमा घड़ियाली का हाथ थामा. वह आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे साहसी और खूबसूरत प्रेम प्रसंगों में गिना जाता है.