लव कुश चौक को साफ-सुथरा रखने के लिए किया पौधारोपण

जालंधर, (विशाल)-भगवान वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी द्वारा लव कुश चौक में सफाई अभियान चलाया। इसके तहत चौक तथा इसके आसपास सफाई करने के अलावा कई प्रकार के पौधे भी लगाए गए। इसी तरह पूरे चौक को साफ पानी से धोकर अभियान का आगाज किया।इस दौरान संस्था के प्रधान सोमा गिल तथा राजेंद्र सभरवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जिले का नाम शामिल करने के लिए समूचे समाज को आगे आना चाहिए। स्वच्छता नियमों की पालना करके अपने घर और आसपास के इलाके को साफ सुथरा रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं, अब समाज को भी पहल करनी होगी। संत- महापुरुषों के नाम पर बनाए गए चौकों की देखभाल तथा साफ सफाई का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ विनोद जोशी, संस्था के चेयरमैन नवल किशोर, रिंकू बहल, रिक्की लूथर, मोहित कल्याण, सोनू नाहर, गगन गिल तथा मनीष कल्याण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *