जालंधर, (अशोक सागर)-नकोदर चौंक में रिपलिकन पार्टी आफ इंडिया एकतावादी के समूह मैंबरों ने बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदडकर के प्रतिमा पर फुल अर्पित कर प्रिनिरवाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रकाश चंद जस्सल सीनियर वाईस प्रधान आरपी आई (एकतावादी) ने कहा कि बावा साहिब ने कहा था कि जब भी संविधान के साथ किसी भी प्रकार छेड़-छाड़ या बदवाल किया जाएगा। उस समय देश का समाजिक ढाचा बर्वाद होगा और अराजकता का महौल पैदा होगा। इस समय बीजेपी और एनडीए सरकार ने संविधान के उल्ट किसान विरोधी बिल लाकर सारे देश में अराजकता फैला दिया है। देश के किसान,मजदूर इस किसान विरोधी बिलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान मैंबरों ने सरकार की अपील किया कि इस कानून को वापस लिया जाए। अगर ऐसा सरकार करती है तो देश में अमन शांति महौल बनेगा। इस मौके राम किशन कलेर, बलबीर सिंह बांगड़, रजिंदर बंगड़, अमरजीत, परमानंद, मधुरादास, हरभजन, रजिंदर कुमार, आरव कुमर जस्सल, विक्रांत आदि मैंबर शामिल थे।