बिग बॉस सीजन 14 से सिंगर राहुल वैद्य बाहर हो गए हैं. उन्होंने अपनी मर्जी से इस शो को छोड़ दिया है. पहले से ही राहुल अब राहुल की मां ने ऐसा रिएक्शन दिया है जिससे उनकी शादी की अटकलें और भी तेज हो गयी हैं. दरअसल, राहुल की मां ने कहा है कि वे जल्द ही शादी की तैयारियों में व्यस्त होने वाली हैं. बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में रहकर राहुल ने सबके सामने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. हालांकि, दिशा ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया है या नहीं इसका पता अभी नहीं चल सका है. दिशा के साथ शादी के लिए राहुल की मां ने उन्हें मंजूरी दे दी है. उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राहुल के घर आने के बाद दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में समझा जा रहा है कि राहुल को दिशा की मंजूरी भी मिल गई है. हालांकि, दिशा ने खुलकर इस बारे में जानकारी नहीं दी है.