पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भटी कोरोना पॉजिटिव

 

पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भटी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कल ही उन्होने स्वतंत्रता दिवस पर फरीदकोट के एक समागम में हिस्सा लिया था और वहां उन्होने झंडा लहराया था। इस समागम में उनके साथ मुहम्मद सादिक भी शामिल थे।इससे पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।राजस्व मंत्री कांगड़ शनिवार को मानसा में एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने नियमों का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहना था।इसके बाद से वो अपने घर में आइसोलेशन में हैं। परेशानी होने के बाद कांगड़ का कोरोना वायरस टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद से वो अपने घर में आइसोलेशन में हैं। कांगड़ के अलावा उनकी बहू में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब परिवार के बाकी लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। कांगड़ से पहले पंजाब कांग्रेस के दो विधायक और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह बाजवा भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *