भाजपा जिला महिला मोर्चा ने अपाहिज आश्रम के आश्रितों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस

जालंधर, (विशाल)-74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू शर्मा ने जिला प्रधान सुशील शर्मा की देखरेख में अपाहिज आश्रम के आश्रितों को फरूट व मीठाईयां भेटं करते हुए आजादी दिवस की खुशी मनाई गई इस अवसर पर अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर को समाज सेवा हेतु सम्मानित किया गया मीनू शर्मा ने कहा कि अत्याधुनिक जीवनशैली में यहां खुद के परिवार संभालने मुश्किल है वही समाज सेवक तरसेम कपूर के कुशल नेतृत्व में 160 के लगभग जरूरतमंदों को पूर्ण घर जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। आश्रम चेयरमैन तरसेम कपूर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अपाहिज आश्रम बेसहारों का सहारा है व दानवीरों के सहयोग से घरों से बेघर हुए बुजुर्गों, बच्चों व अपाहिजों के लिए अत्याधुनिक वार्ड बनाए गए है। इसके अतिरिक्त आश्रम में गौ शाला व डिस्पैसंरी, क्लीनिकल लैब, फिजियोथरैपी, दंत चिकित्सा की सुविधाएं भी जरूरतमंदों की सेवा मे समर्पित है। इस मौके पर सुखबीर चटठा, मनजीत कौर, रेणु गुप्ता, शिशु बाला, मनजीत कौर, हरभजन कौर, प्रवीण भारती, सपना शर्मा, पिंकी, लखविंदर, सुमन राणा, किरण, राज अरोड़ा, निर्मल कौर आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *