नियमों की धज्जियां उड़ा रहे चालक, उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर 3 हादसे

रोहतांग, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बने 9.02 किलोमीटर लंबे अटल टनल में उद्घाटन के बाद दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. दुनिया के सबसे लंबे टनल में उद्घाटन के बाद से ही पर्यटक आने लगे, लेकिन वह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर को रोहतांग दर्रे के नीचे सुरंग का उद्घाटन किया था, लेकिन उसके अगले दिन ही एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, लापरवाही से ड्राइविंग करने और सेल्फी लेने के चक्कर मे तीन दुर्घटनाएं हो गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *