करतारपुर : नौजवान भारत सभा पंजाब के आह्वान पर कृषि सुधार कानूनों के विरोध में करतारपुर स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय का घेराव किया गया। इस मौके पर किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रशासन का पुतला भी फूंका गया। नौजवान भारत सभा के वीर कुमार, इंद्रजीत और गुरप्रीत सिंह चिदा ने केंद्र सरकार से कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग की।