कालांवाली (पवन शर्मा)-नरमा के सीजन में सरकारी खरीद एजेंसी सीसीआई द्वारा किसानों से नरमा की सीधे खरीद व तुलवाई को लेकर मंगलवार को अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों की एक बैठक शैड के नीचे आयोजित हुई। इस बैठक में आढती एसोसिएशन के प्रधान विनोद मितल, न्यू आढती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन, गुरजीत सिंह, सुरेश गोयल, जगसीर सिंह, महेश आजाद सहित कई व्यापारियों ने भी भाग लिया। इस बैठक में अनाज मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान सुरजभान खनगवाल व कच्चा आढती मजदूर यूनियन के प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि गत वर्ष नरमा के सीजन में सीसीआई ने किसानों से नरमा की सीधे खरीद की थी और सीसीआई द्वारा अनुबंध की गई फैक्ट्रियों में जेसीबी मशीनों द्वारा ट्रालियों से नरमा उतारा गया। जिसके चलते मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने से उनके समक्ष रोजी रोटी के लाले पड गए। उन्होंने कहा कि मजदूर नरमा के सीजन पर मजदूरी बनने की आस लगाए बैठा होता है परंतु सीजन शुरू होने पर उनको दर किनार कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियो के कारण मजदूर वर्ग पूरी तरह बेरोजगार हो गया है अब वे क्या करें, मजदूरों के पास इतनी पूंजी भी नहीं होती कि वे कोई काम धंधा कर सके। उन्होंने कहा कि इस सीजन में यदि सीसीआई ने उनकी अनदेखी की तो मजदूर वर्ग अपने परिवार के साथ फैक्ट्रियों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
आढती एसोसिएशन के प्रधान विनोद मितल, न्यू आढती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन ने कहा कि उक्त मुद्वे को लेकर वे मजदूरों के साथ है, सरकार ने गलत नीतियां लागू कर पहले किसानों व आढ़तियों के सैंकडो वर्ष पुराने रिश्ते को खत्म करने का प्रयास किया है और मजदूरों को भी बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार लोगों को र