सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि रिया ने एनसीबी को पूछताछ के दौरान कई स्टार्स के नाम बताए जो ड्रग्स लेते हैं। इस लिस्ट में दिल बेचारा के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम शामिल है। अब मुकेश ने अपने पर लगे आरोपों पर एक ऑनलाइन पोर्टल से बात करते हुए कहा, ‘वह किसी का भी एकदम से नाम ले रही हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें मदद मिलेगी, लेकिन यह ठीक नहीं है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है।’ मुकेश ने आगे कहा, ‘वह मुझसे बदला ले रही है क्योंकि मैंने उनका सपोर्ट नहीं किया। दरअसल, मैंने फैसला किया था कि इस मामले पर खामोश ही रहूंगा, लेकिन अब रिया ने मेरा नाम लेकर ठीक नहीं किया और मुझे बचाव में बोलना पड़ा।’