जालंधर, (संजय शर्मा)-पोस्ट ग्रैजुऐट डिपार्टमैंट आफ कंप्यूटर साईंस एंड एप्लीकेशनस के द्वारा आई.टी. यूफोरिया काईट-2022 इंटर कालेज प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाया गया। पंजाब भर की विभिन्न शिक्षा संस्थाओं से 22 टीमों में 300 से भी अधिक प्रतिभागियों ने इस आयोजन में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रोग्राम में श्रीमति ज्योति बाला मट्टू, ज्वाईंट कमिश्नर, मयूंिसपल कारपोरेशन, जालंधर ने बतौर मुखयातिथि शिरकत की। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुखयातिथि का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रोग्रामों का आयोजन होना बेहद •ारुरी है कयोंकि यह जहां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रर्दशित करने के लिए उत्तम मंच प्रदान करते हैं वहीं साथ ही उनके व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि करने में भी सहायक साबित होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रतिबद्ध संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा ऐसे प्रोग्रामों का आयोजन निरंतर किया जाता रहता है ताकि विद्यार्थियों में एक सेहतमंद प्रतियोगिता की भावना विकसित की जा सके। मुखयातिथि श्रीमति ज्योति बाला मट्टू ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए विद्यार्थियों को जहां अपने निजी अनुभवों के साथ मार्गदर्शन प्रदान किया वहीं साथ ही उन्हें मेहनत एवं लगन के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गंभीर प्रयत्न करते रहने के लिए प्रोत्साहित भी किया।लोगो डि•ााईनिंग प्रतियोगिता में से पहला स्थान लायलपुर खालसा कालेज जालंधर ने, दूसरा स्थान ए.पी.जे. कालेज आफ फाईन आर्टस ने एवं तीसरा स्थान कन्या महाविद्यालय ने हासिल किया। स्टार्ट अप कान्सैप्ट प्रतियोगिता में से ए.पी.जे. आई.एम.टी. पहले और कन्या महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। इसके साथ ही जहां डिजीटल पेटिंग प्रतियोगिता में पिरामिड कालेज ने पहला और कन्या महाविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया वहीं साथ ही आई.टी. कविज में से दोआबा कालेज पहले, कन्या महाविद्यालय दूसरे एवं जी.एन.डी.यू. तीसरे स्थान पर रहा सोलो डांस प्रतियोगिता में से एन.जे.एस.ए. सरकारी कालेज, कपूरथला पहले, कन्या महाविद्यालय, जलान्धर दूसरे, सिटी ग्ररुप आफ इंस्टिचियूशन्स तीसरे स्थान पर रही। एडमैड शो में से डेविएट ने पहला, कन्या महाविद्यालय ने दूसरा और टर्निटी कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में से कन्या महाविद्यालय,जालन्धर ने पहला, सिटी ग्रुप आफ इंस्टिचियूशन्स ने दूसरा और दोआबा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सेंट सोल्•ार कालेज को सांतवना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ-साथ इस सफल आयोजन के लिए डॉ. सुमन खुराना, अध्यक्षा एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।