जालंधर, (विशाल)- इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एवं अकाली नेता बलजीत सिंह नीलामहल का आज सुबह निधन हो गया है। नीलामहल को सुबह करीब पांच बजे सीने में दर्द हुआ। उसके बाद परिवार वाले तुरंत उन्हें नअस्पताल लेकर गए, जहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके भाई सुरजीत सिंह ने बताया कि भाई बिल्कुल स्वस्थ थे और उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। आज सुबह सीने में दर्द होने पर अस्पताल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि कोरोना वायरस के आदेशों को ध्यान में रखते हुए उनका अंतिम संस्कार आज ही कर दिया जाएगा।