सिरसा, (पवनशर्मा)- केंद्र सरकार के तीन अध्यादेशों के विरोध में शुक्रवार से पूरे हरियाणा की मंडिय़ा अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद है। इसी कड़ी में आढ़ती शुक्रवार सुबह अनाज मंडी सिरसा में एकत्रित हुए और सिरसा की पांचों मंडिय़ों में जलूस निकाला। इसका नेतृत्व दि आढ़तियान एसोसिएशन सिरसा के प्रधान हरदीप सरकारिया सहित समस्त पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारियों, अकाउंट्स यूनियन के प्रधान प्रेम शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी, लेबर यूनियन के प्रधान कृष्ण लाड़वाल सहित समस्त पदाधिकारी, दलाल यूनियन से भी प्रधान सहित समस्त पदाधिकारियों ने किया। जलूस में काफी संख्या में आढ़ती, लेबर यूनियन, अकाउंट्स यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरदीप सरकारिया ने कहा कि सरकार ने आढ़तियों व किसानों के साथ ज्यादती की है, जोकि अब बर्दाश्त की सीमा से बाहर है। सरकार को हर हाल में इसका हिसाब देना होगा। तीन अध्यादेश किसी काले कानून से कम नहीं है, जो आढ़तियों पर थौंपे जा रहे है। अगर सरकार ने इसे वापिस नहीं लिया तो आढ़तियों को मजबूरन अपना संघर्ष तेज करना होगा। सरकारिया ने कहा कि प्रदेश की मंडिय़ा अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद है अगर अब भी सरकार तीनों अध्यादेशों को वापिस नहीं लेती है, तो आढ़ती व किसानों का प्रदर्शन तेज होगा, जो सरकार की चूलें हिला देगा। धरने के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर युवा नेता गोकुल सेतिया, वरिष्ठï कांग्रेस नेता होश्यिारीलाल शर्मा ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। गोकुल सेतिया ने कहा कि वे इस विपदा की घड़ी में आढ़तियों व किसानों के साथ खड़े है। सरकार की ज्यादती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार को चाहिए कि वह जनहितैषी बने लेकिन सरकार निरंतर जनभावनाओं की हत्या करने पर आतुर है। वे आढ़तियों व किसानों के साथ इस संंघर्ष की घड़ी में उनके साथ खड़े है।