नवंबर में मिलेगा पढ़ाई से ब्रेक, आराम से कटेंगी सर्दियां

अक्टूबर की दीपावाली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियों का खुमार अभी उतरा भी नहीं होगा कि स्कूली छात्रों के लिए नवंबर का महीना एक बार फिर खुशियों की सौगात लेकर आया है. पढ़ाई की भागदौड़ के बीच आराम और मौज-मस्ती का समय मिलना बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता. त्योहार, वीकेंड और क्षेत्रीय अवकाशों का ऐसा तगड़ा कॉम्बो बन रहा है कि इस महीने भी बच्चों को स्कूल से शानदार ब्रेक मिलने वाला है.

नवंबर 2025 में छात्र-छात्राओं को पूरे 9 दिन की छुट्टियां मिलने की उम्मीद है. इन छुट्टियों में धार्मिक पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश (वीकेंड) भी शामिल हैं, जो महीनेभर बच्चों को छोटी-छोटी राहतें देते रहेंगे. यहां यह जानना जरूरी है कि कुछ अवकाश राज्य-विशेष या स्थानीय भी हो सकते हैं. इसलिए अपने स्कूल का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें. यह महीना पढ़ाई और मौज-मस्ती के बीच परफेक्ट बैलेंस बनाने का शानदार मौका दे रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *