शाहरुख खान पिछले काफी महीनों से अपनी अपकमिंग फिल्म KING का काम निपटा रहे हैं. वहीं इस फिल्म में उनका साथ दीपिका पादुकोण देती हुई नजर आएंगी. दोनों को पर्दे पर साथ देखना फैन्स के लिए काफी मजेदार होता है. शाहरुख की दोनों 1000-1000 करोड़ी फिल्म का दीपिका खास हिस्सा रही हैं. वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एक्स अकाउंट पर ‘आस्क शाहरुख’ सेशन के दौरान सुपरस्टार से इसी बारे में सवाल किया.
गुरुवार को जब शाहरुख खान ने एक्स पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट किया, तो एक फैन ने ‘किंग’ के बारे में बात की और लिखा, “आपको और डीपी को फिर से साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.” इस पर बॉलीवुड सुपरस्टार ने जवाब देते हुए कहा, “मैं भी हाहा.”