जालंधर, योग ही जीवन की सभी समस्याओं का हल है इस यह जानकारी आचार्य रजनीश ने ईको होम्स वेलफेयर सोसाइटी 66 फीट रोड जालंधर में मनाए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करवाते हुए दी।
उन्होंने बताया कि जिंदगी की ऐसे कोई भी समस्या नहीं जो योग द्वारा हल न हो। आचार्य रजनीश कुमार ने अपने साथियों नरेन्द्र भगत, प्रियव्रत शास्त्री और निर्दोष कुमार के साथ मिलकर योग दिवस महोत्सव मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित को मोटापा, बी पी, शुगर, सर्वाइकल की बीमारियों से बचने हेतु योग अभ्यास करवाया। योगअध्यापक नरेन्द्र भगत, अमरजीत कोमल, गुरबचन दास, मनजीत कौर, रामेश्वर, कार्तिक, यशिका, डॉ नवजोत कोमल, जैस्मीन, स्वाति ने भी उपस्थित लोगों को योग के गुर सिखाए।