भारत में गर्मी बढ़ने लगी है और देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार जाने की संभावना जताई जा रही है. इसी बीच ईरान के साथ जारी युद्ध ने भारत के क़रीब 6 अरब अमेरिकी डॉलर के बोतलबंद पानी उद्योग पर दबाव बढ़ा दिया है. इसके पीछे का कारण कच्चा माल हासिल करने में हो रही मुश्किलें हैं. पिछले महीने बाज़ार की अग्रणी कंपनी बिसलेरी ने अपनी कीमतों में 11% की बढ़ोतरी की जिससे एक-लीटर पानी के 12 बोतलों का पैक 24 रुपये महंगा हो गया.
समाचार एजेंसी के रॉयटर्स अनुसार, बेली और क्लियर प्रीमियम वाटर जैसे ब्रांड्स ने भी अपनी कीमतें बढ़ाई हैं.डेटा फॉर इंडिया के एक अध्ययन के मुताबिक़, लगभग 15% शहरी और 6% ग्रामीण परिवार पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं. हालांकि यह विकल्प महंगा है, ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों में रहने वाले लोगों के लिए.