ईरान में गिराए गए लड़ाकू विमान पर क्या कह रहा है अमेरिकी मीडिया

ईरान का दावा है कि उसने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है. अमेरिका के प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में से एक सीएनएन ने इस घटना पर लिखा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध , जो पहले से ही अमेरिकी जनता के बीच काफ़ी अलोकप्रिय साबित हो रहा था, एक नए और अधिक जटिल चरण में पहुंच गया है. इसने लिखा कि पहले ख़बर आई कि ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को गिरा दिया गया.

इसके बाद शुक्रवार को ख़बर आई कि ईरान ने दूसरे अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है.जबकि सीएनएन ने लिखा है, ”लेकिन एक ऐसे संघर्ष में जिसमें सैन्य वर्चस्व अमेरिका के पक्ष में है, ये घटना एक विषम युद्ध के ख़तरों को दिखाती करती है. इसकी लागत को अमेरिकी जनता पहले से नामंजूर करती आ रही है.”सीएनएन लिखता है, ”इन घटनाओं से ईरान के आसमान पर पूरे वर्चस्व के बारे में ट्रंप प्रशासन के दावों के साथ-साथ पिछले महीने से बनाए जा रहे अभेद्य होने के दिखावे की भी धज्जियां उड़ती हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *