आज छाए रहेंगे बादल! तेज रफ्तार से चलेंगी ठंडी हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दिनभर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई हैं. साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं आज बुधवार (5 मार्च) को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. जबकि 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है. मंगलवार को सुबह के समय तेज हवाएं चलीं. इसकी वजह से अधिकतम तापमान कम होकर 27.5 डिग्री पर आ गया. यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा.

वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा. यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा. हवा में नमी का स्तर 29 से 78 प्रतिशत रहा. जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री था. यानी तेज हवाओं के असर से इसमें करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *