वॉशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप को अभी अमेरिका की सत्ता संभाले हुए सिर्फ 44 दिन ही हुए हैं। और उन्होंने कई सनसनीखेज फैसले किए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा रखी है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही बोलना शुरू किया, उसके कुछ ही देर बाद डेमोक्रेटिक सांसदों ने उन्हें बीच में रोक दिया, जिसके कारण स्पीकर माइक जॉनसन ने उन्हें चेतावनी दी और फिर उन्होंने हाउस सार्जेंट को आदेश दिया, कि वे राष्ट्रपति के भाषण में बाधा डालने के लिए टेक्सास के डेमोक्रेटिक सांसद अल ग्रीन को बाहर निकाल दें। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए एलन मस्क और नव-निर्मित सरकारी दक्षता विभाग की सराहना की।