महाकुंभ में आई एक साध्वी का वीडियो खूब वायरल हो रहा

यह पावन पर्व 26 फरवरी तक चलेगा। हिंदुओं के सबसे बड़े धर्म उत्सव पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आज त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर भी महाकुंभ के एक से एक अद्भुत नजारे देखने को मिल रहे हैं। नागा साधुओं के हठयोग से लेकर संतों की तपस्या तक, हर एक चीज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच महाकुंभ में आई एक साध्वी का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के अच्छे-बुरे हर तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।वायरल वीडियो में एक रथ पर सवार साध्वी से एक महिला पत्रकार कुछ सवाल करती हुई नजर आ रही है। पत्रकार साध्वी से पूछती है कि आप कहां से आई हैं।

इसके जवाब में साध्वी बताती हैं कि वे उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं। आगे पत्रकार उनसे पूछती है कि आप इतनी खूबसूरत हैं, फिर भी आपने इस संन्यास जीवन को ही क्यों चुना। आपका मन नहीं हुआ कि साध्वी जीवन को छोड़ आगे कुछ करने का? इसके जवाब में साध्वी ने कहा कि मुझे जो करना था वह मैं कर चुकी। मैं सब कुछ छोड़कर यहां पर आई हूं।

इसके बाद महिला पत्रकार उनसे पूछती है कि ऐसा इस जीवन में क्या था जो आपने सब कुछ छोड़कर यह राह चुना? साध्वी ने जवाब दिया और कहा कि इस रास्ते पर मुझे सुकून मिला। आगे महिला पत्रकार उस साध्वी की उम्र पूछती है और वह कितने सालों से संन्यास जीवन का पालन कर रही है? इसके जवाब में साध्वी अपनी उम्र 30 साल बताती है और आगे बताती है कि वह पिछले दो सालों से संन्यास जीवन का पालन कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *