यात्री से मारपीट कर किया लहूलुहान, अब हुआ ये एक्शन

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री से मारपीट का मामला सामने आया हैं. आरोप है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट यात्री अंकित दीवान पर हमला कर घायल कर दिया. लहूलुहान हालात में पीड़ित ने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की मांग की है. घटना के बाद एयरलाइन ने जांच पूरी होने तक आरोपी पायलट को सस्पेंड कर दिया है.

अंकित दीवान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल ने कथित तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 (T1) पर उन पर हमला किया और उनकी 7 साल की बेटी, जिसने हमला देखा, अभी भी सदमे में है और डरी हुई है.’

पीड़ित ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को उस सिक्योरिटी चेक का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया था जो स्टाफ इस्तेमाल करता है क्योंकि उनके साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. स्टाफ मेरे आगे लाइन तोड़ रहा था. जब मैंने उन्हें टोका तो कैप्टन वीरेंद्र सेजपाल के साथ उनकी कहासुनी हो गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *