राजस्थान में जारी है खांसी की दवा का कहर, अब चौथे बच्चे की मौत!

जयपुर, राजस्थान में खांसी की सिरप ने हडक़ंप मचा दिया है। लगातार बच्चों की मौतों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। भरतपुर में दो, सीकर में एक और अब चूरू के मासूम की मौत के बाद यह आंकड़ा चार तक पहुंच गया है।

शनिवार को चूरू से जयपुर रेफर किए गए 6 वर्षीय अनस ने जेके लोन हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली खांसी की दवा सिरप पीकर बीमार पड़ने के बाद इन बच्चों की मौत हुई। वहीं सूबे के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र खीवसर ने इस दावे को फिलहाल खारिज कर दिया है। मीडिया के समक्ष परिवारों का दावा है कि बच्चे को सरकारी अस्पताल से दी गई खांसी की दवा पिलाई गई थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। अनस पिछले तीन दिन से चूरू जिला अस्पताल में भर्ती था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *