लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. महाराष्ट्र में चल रहे औरंगजेब विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी औरंगजेब को अपना आदर्श मानती है. सीएम योगी ने बिना नाम लिए कहा कि उस कमबख्त को पार्टी से निकालो. नहीं तो यूपी भेजो. सीएम योगी ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को घेरा. आपको बता दें कि इन दिनों समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी औरंगजेब को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर इन दिनों चर्चाओं में हैं.
भारत की विरासत को कोसना समाजवादी पार्टी की आदत है. दुर्भाग्य है कि उन्होंने औरंगेजब को आदर्श माना है. औरंगजेब का पिता शाहजहां अपनी जीवनी में लिखता है खुदा करे ऐसा कमबख्त किसी के घर पैदा न हो. उसने आगरा के किले में अपने बाप को कैद करके रखा. एक-एक बूंद के लिए तरसा कर रखा.