जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि जालंधर में अर्बन एस्टेट के रेलवे फाटक नंबर सी-7 के बाद अब सी-8 को भी खुलाया जाएगा। इसके लिए सुशील रिंकू ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
सुशील रिंकू ने बताया कि जालंधर के पंजाब एवेन्यू, अर्बन एस्टेट और आसपास इलाके के लोगों ने उनसे मिलकर मांग की थी कि सी-7 की तरह सी-8 रेलवे फाटक को भी खुलवाया जाए। इस फाटक के खुलने से कई कालोनियों के सैकड़ों लोगों को भारी राहत मिल जाएगी। इस फाटक को खुलवाने के लिए सुशील रिंकू ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि सी-7 की तरह सी-8 रेलवे फाटक खोला जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को आदेश दिया है कि उक्त फाटक को खुलवाने का काम करें। सुशील रिंकू ने बताया कि इस फाटक के खुलने से पंजाब एवेन्यू समेत कई कालोनियों को लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।