‘स्किल संवेदनशीलता’ विषय पर करियर गाइडेंस शिक्षकों के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ लॉ में आयोजित

जालंधर, 16 दिसंबर 2025 शिक्षा और करियर काउंसलिंग में हुए विकास के बारे में करियर गाइडेंस शिक्षकों को संवेदनशील बनाने के लिए “स्किल संवेदनशीलता” विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला द्वारा सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ लॉ, जालंधर में आयोजित की गई।इस वर्कशॉप में स्कूल शिक्षा विभाग के कुल 274 करियर गाइडेंस शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षा तथा करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में उभरते रुझानों, कौशलों और बेहतरीन तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।प्रो. (डा.) रतन सिंह, वाइस चांसलर, जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर वर्कशॉप की अगुवाई की गई। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण प्रक्रिया में करियर गाइडेंस शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बदलती शिक्षा प्रणाली में निरंतर पेशेवर विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. गुरिंदरजीत कौर तथा डायरेक्ट सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ लॉ ने मुख्य अतिथियों और अन्य व्यक्तित्वों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा स्कूली शिक्षकों की काउंसलिंग क्षमता को मजबूत करने के लिए जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला की इस पहलकदमी की प्रशंसा की गई। वर्कशॉप के दौरान सत्रों का केंद्रीय ध्यान काउंसलरों की क्षमताओं को मजबूत करना था ताकि वे विद्यार्थियों को शैक्षणिक, कौशल तथा करियर संबंधी क्षेत्रों में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *