नए अकादमिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर सेठ राम चंद के.वी.सी. पब्लिक स्कूल में सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यालय की प्रगति के लिए ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना था।
इस अवसर पर स्कूल के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चंदन चुग, डॉ. नीरज दीक्षित (एडवाइजर) एवं उनकी धर्मपत्नी अंजलि दीक्षित, प्रिंसिपल राज कुमार और प्रिंसिपल आशिमा कौल उपस्थित रहे। साथ ही एडवोकेट अनिल बोपाराय ने मुख्य अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए और अध्यापकों व विद्यार्थियों को अप्रीशिएशन अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।