शुरू किया ये काम, अब सालाना लाखों की कमाई

भोजपुर, वर्तमान के समय में आसपास कई ऐसी महिलाएं आपको दिख जाएगी जिन्होंने खुद की किस्मत और भविष्य दोनों ही अपने हाथों से लिखी होगी. ऐसी ही एक महिला भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के सराथुआ गांव में हैं जिन्होंने खुद के कई छोटा बड़े उद्योग कर पूरे जिला में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. फिलहाल विभा देवी प्रमुख रूप से हर्बल साबुन बनाती हैं और घर में पार्लर चलाती हैं. लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण देती है. कई सारा कार्य वो घर में रहते हुए एक साथ करती हैं. इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं. ऐसी महिलाओं की संघर्ष और सफलता की कहानी देश दुनिया के सामने लाना हमारी भी जिम्मेदारी बनती है.

आज हम आपको आत्मनिर्भर महिला विभा देवी के बारे में बताएंगे. दरअसल, भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अंतर्गत सरथुआ गांव में एक महिला जो आत्मनिर्भर होकर घर में साबुन का निर्माण करती हैं. इतना ही नहीं बल्कि अपने गांव की कुछ महिलाओं और लड़कियों को भी इस ऑर्गेनिक साबुन बनाने की गुर को भी सीखा रही हैं ताकि अन्य महिलाएं, लड़कियां किसी पर बोझ ना बनकर खुद आत्मनिर्भर बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *