तो जिगरी दोस्त एलन मस्क ने क्लिंटन-ओबामा को बनाया मोहरा

अमेरिका में अप्रवासियों की वापसी (डिपोर्टेशन) को लेकर जारी विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर घरेलू मोर्चे पर घिरते नजर आ रहे हैं. हाल ही में एल साल्वाडोर के एक शरणार्थी, किल्मार एब्रेगो गार्सिया की डिपोर्टेशन पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर सवालों की बौछार हो रही है. इसी राजनीतिक गर्मी के बीच, टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने करीबी दोस्त ट्रंप के बचाव में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू. बुश और बराक ओबामा के कार्यकाल में हुई डिपोर्टेशन की तुलना ट्रंप से की गई है.

मस्क ने एक पोस्ट रीशेयर करते हुए बहुत ही छोटी सी प्रतिक्रिया दी- Hmm… हालांकि उनका यह ‘हम्म’ अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है. मस्क की तरफ से रीशेयर की गई पोस्ट में दावा किया गया है:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *