भारत से पहले बांग्लादेश में मिला Starlink को अप्रूवल, बिना सिम और तार के चलेगा इंटरनेट

स्टारलिंक सर्विस को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। भारत में स्टारलिंक का रास्ता फिलहाल साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन भारत से पहले पड़ोसी देश बांग्लादेश में स्टारलिंक सर्विस की शुरुआत हो सकती है क्योंकि यहां कंपनी को ऑपरेशन शुरू करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया गया है। सोमवार को स्टारलिंक की तरफ से इसकी घोषणा की गई है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश इंवेस्टमेंट डेवलपमेंट अथॉरिटी के चौधरी आशिक महमूद ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा था, ‘स्टारलिंक को देश में ऑपरेट करने का अप्रूवल दे दिया गया है। कंपनी अब यहां अपनी सर्विस की शुरुआत कर सकती है। ये अप्रूवल ऐसे समय में दिया गया है जब स्टारलिंक की तरफ से भारत में भी सर्विस शुरू करने पर फोकस किया जा रहा है। जियो और एयरटेल, दोनों ही कंपनियों ने स्टारलिंक के साथ हाथ मिलाया था। दोनों कंपनियां मिलकर इस सर्विस को शुरू करने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *