कलर्स के शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 ने दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है. यह रियलिटी शो दर्शकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है और टीआरपी लिस्ट में हमेशा शामिल रहता है. शो में प्रतिभागियों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है. कुछ समय पहले अब्दु रोजिक ने शो को अलविदा कह दिया था और उसके बाद अब मन्नारा चोपड़ा शो में नजर नहीं आएंगी. हालांकि शो में निया शर्मा की एंट्री हो गई है. इसके अलावा कहा जा रहा है कि रीम समीर की भी एंट्री होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं निया ने शो के लिए कितनी फीस ली.
खबरों की मानें तो निया शर्मा ने ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एंट्री के लिए मोटी रकम चार्ज की है. दिलचस्प बात यह है कि निया को दी जा रही फीस मन्नारा चोपड़ा से दो गुना ज्यादा बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, नागिन एक्ट्रेस हर एपिसोड के लिए करीब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये तक की फीस ले रही है. जबकि मन्नारा को हर एपिसोड के लिए करीब 55 हजार से 75 हजार रुपये की फीस मिलती थी. हालांकि इसपर मेकर्स और ना ही एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा गया है.