महेश भट्ट की पत्नी और एक्ट्रेस सोनी राजदान आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं. वे अपने मन की दुविधाओं और दिमाग में आ रहे सवालों को लोगों के बीच खुलकर रख रही हैं. अब उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है. उनका ये सवाल कोरोना वैक्सीन को लेकर है. ट्वीट करके सोनी ने ये सवाल किया है. वहीं लोग इसे रणबीर कपूर से जोड़ कर देख रहे हैं, हाल ही में वे भी कोरोना संक्रमित हुए हैं. लोगों का कहना है कि सोनी राजदान रणबीर को लेकर कंसर्न हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि सोनी राजदान का रणबीर कपूर से क्या रिश्ता है. दरअसल, रणबीर कपूर भट्ट परिवार के काफी क्लोज हैं, क्योंकि वे आलिया को डेट कर रहे हैं. ऐसे में वे भट्ट परिवार के साथ काफी वक्त भी बिताते हैं. अब ऐसी अटकलें लगना लाजमी है.