IPL 2021 के पूरे सीजन से बाहर रह सकते हैं Shreyas Iyer

भारत और इंग्लैंड  के बीच पुणे  में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर गंभीर चोट के शिकार हो गए. इसकी वजह से उनके आईपीएल 2021 से बाहर रहने का खतरा पैदा हो गया है. 23 मार्च को खेले गए वनडे मैच के दौरान श्रेयस अय्यर  के कंधे की हड्डी खिसक गई थी. इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में जब श्रेयस ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर  की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के एक शॉट को रोकने की कोशिश में डाइव लगा दी थी, जिसके बाद ये हादसा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *