सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

बॉलीवुड में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. अब तक कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं. इसी बीच अब खबर सामने आई है कि सलमान खान  ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है. उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी भी अपने फैंस के साथ साझा की है. सलमान खान ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैंने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है.’ बता दें, सलमान खान का लीलावती अस्पताल जाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था. सलमान हमेशा से लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ मास्क लगाने के लिए कहते रहते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. सलमान ने वीडियो में ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स कैरी की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *