छोटे भाई को बचाने के लिए मां से भिड़ गई बहन

भाई और बहन का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है। दोनों आपस में कितनी भी लड़ाई-झगड़े कर लें लेकिन जरूरत पड़ने पर एक दूसरे के लिए ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे को सबसे अधिक समझते भी हैं और अगर बहन बड़ी हो तो वो मां से कम केयरिंग नहीं होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक छोटी सी बच्ची अपने छोटे भाई को मां की डांट और पिटाई से बचा रही है। मिट्टी खा रहे बच्चे को जब उसकी मां डांटती है तो बच्ची भड़क जाती है और मां से ही भिड़ जाती है। यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची की आंखों में आंसू नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *