रणबीर कपूर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. वो फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. वहीं रणबीर कपूर ने अब 4 प्लॉट खरीदे हैं. ये चारों प्लॉट उन्होंने पुणे में खरीदे हैं CRE मैट्रिक्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने 4 प्लॉट खरीदे हैं. उन्होंने ये प्लॉट पुणे में खरीदे हैं. उनके एक प्लॉट का एरिया 21,400 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 3 करोड़ 31 लाख 70 हजार है. इस प्लॉट के लिए रणबीर ने 16 लाख 59 हजार 500 रुपये स्टाम्प ड्यूटी दी है. दूसरे प्लॉट का एरिया 29,900 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 4 करोड़ 62 लाख 45 हजार है. इसके लिए उन्होंने 23 लाखा 13 हजार स्टाम्प ड्यूटी दी है. तीसरे प्लॉट का एरिया 43,800 स्क्वायर मीटर है. इसकी कीमत 7 करोड़ 7 लाख 90 हजार है. इसके लिए 35 लाख 40 हजार स्टाम्प ड्यूटी दी है. चौथे प्लॉट का एरिया 8900 स्क्वायर मीटर है. इसक कीमत 1 करोड़ 39 लाख 95 हजार है. इसके लिए 7 लाख स्टाम्प ड्यूटी दी है. इन चारों प्लॉट की टोटल कीमत 16 करोड़ 42 लाख रुपये है.