नई दिल्ली, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मृत अर्थव्यवस्था’ वाले बयान का इस्तेमाल कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनका यह प्रयास उल्टा पड़ गया. बीजेपी के साथ-साथ उनकी अपनी पार्टी के कुछ सहयोगियों ने भी इस पर असहमति जताई.
राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और राजीव शुक्ला ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर जोर दिया. थरूर ने कहा कि नई दिल्ली को वाशिंगटन की अनुचित मांगों के सामने नहीं झुकना चाहिए. शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्रंप की आलोचना की और कहा कि ऐसा दावा ‘या तो अहंकार या अज्ञानता’ से प्रेरित हो सकता है.