अपने घर में बिना कपड़ों के घूम रहा था पुलिसवाला

नई दिल्ली , इंटरनेट पर वायरल होने का शौक आजकल लोगों के सिर चढकर बोल रहा है. इसके लिए कुछ लोग तो उल्‍टी-सीधी हरकते भी करते हैं. लेकिन, अर्जेंटीना में तो एक पुलिसवाले को गूगल ने ही बिना कुछ किए ही वायरल कर दिया. गूगल की इस हरकत से वह फेमस की जगह बदनाम कर दिया. इससे भन्‍नाए पुलिसवाले ने गूगल पर मुकदमा ठोक दिया और अब कोर्ट ने कंपनी को उसे दस लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है.
घटना साल 2017 की है, जब अर्जेंटीना के एक छोटे से कस्बे में गूगल स्ट्रीट व्यू कैमरा इलाके की सड़कों की तस्वीरें ले रहा था. इसी दौरान अपने घर के आंगन में बिना कपड़े पहने घूम रहा एक शख्‍स गूगल के कैमरे में कैद हो गया. गूगल स्‍ट्रीट व्‍यू ने पेशे से पुलिस कर्मी की न केवल तस्‍वीर इंटरनेट पर डाल दी, बल्कि साथ ही उसके घर और गली का नंबर भी साफ-साफ दिखा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *