आज से ठीक 18 दिन पहले जब अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज किया गया था, तब किसी को ये नहीं पता था कि ये फिल्म वो कर देगी जो आज तक किसी भी भारतीय भाषा की फिल्म नहीं कर पाई. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने आज यानी 22 दिसंबर को ऐतिहासिक बना दिया है.
डायरेक्टर सुकुमार के डायरेक्शन में बनी साल 2021 की पुष्पा द राइज के सेकेंड पार्ट पुष्पा 2 द रूल ने आज 18वें दिन देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब तक कितनी कमाई कर ली है.
पुष्पा 2 ने 4 दिसंबर को प्रीमियर से 10.65 करोड़ कमाने के बाद हर दिन कितनी कमाई की है, इस बारे में हर दिन का डेटा सैक्निल्क पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, नीचे टेबल में दिखाया गया है. बता दें कि ये आंकड़े 3:25 बजे तक के हैं और फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.