प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा 12 फरवरी से शुरू

अमेरिका , डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला अमेरिका दौरा 12 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरे में भारत और अमेरिका के बीच बड़ी एनर्जी डील होने के संकेत मिल रहे हैं. अगर यह डील परवान चढ़ी को भारत की एनर्जी क्राइसिस के काफी हद तक दूर हो जाने की संभावना है. भारत की ओर से अमेरिका से अधिक एनर्जी इंपोर्ट की तैयारी की जा रही है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत में इस पर मुख्य रूप से चर्चा होने वाली है. रूस से तेल सौदों की कमी को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका भारत से ऊर्जा सहयोग के क्षेत्र में और नजदीक आने की दिशा में बात आगे बढ़ा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *