Parminder Hospital में मरीज की ईलाज दौरान मौत,

जालंधर, लंबा पिंड चौक के नजदीक स्थित Parminder Hospital परमिंदर हॉस्पिटल उस वक्त हंगामा हो गया जब वहां दाखिल मरीज की ईलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर सिंह वासी रेरू जालन्धर के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टर की गैर मौजूदगी के कारण उनकी मरीज की मौत हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले अपने मरीज को अस्पताल में दाखिल करवाया था और दो दिन से डॉक्टर बिना बताए कहीं चले गए हालांकि जो काम डॉक्टर का था। वह काम अस्पताल में नर्स कर रही थी
जिसके चलते उनके मरीज की मौत सही ढंग से इलाज ना करने के कारण हुई। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज की मौत के बाद जब उन्होंने अस्पताल स्टाफ की तरफ से उनके साथ बदतमीजी भी की गई और उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि स्टाफ मेंबर नशे की हालत में था, जिसकी संबंधी पुलिस को लिखित शिकायत दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ मेंबर को अपने साथ ले गई और मामले की जांच में जुट गई।वहीं दूसरी तरफ अस्पताल की स्टाफ मेंबरों ने बताया कि उन्होंने मरीज के परिवार को बता दिया था कि डॉक्टर कहीं बाहर जा रहे है लेकिन पीड़ित परिवार की तरफ से कहा गया था कि वह कई सालों से इलाज इन्हीं डॉक्टर के पास करवा रही है और भी यही इलाज करवाएंगे और डॉक्टर के जाने के संबंध में उन्होंने सारी बात पीड़ित परिवार को बता दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *