धर्मपरिवर्तन को ख़तम करने के लिए राष्ट्रहित मे हर युवाओ को आगे आना होगा : प्रशांत गंभीर

जालंधर, (विक्रम )-आज पण्डित दीनदयाल उपाध्य स्मृति मंच की और से प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा की अध्य्क्षता में भारत माता के महान सपूत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिन को लेकर एक विशाल बैठक का आयोजन लक्ष्मी पूरा में किया गया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ देशभक्ति का गीत जो अपने देश कॉम के रखवाले होते है गा कर किया गया।बैठक के दौरान निर्णय किया गया कि 25 दिसंबर को जालंधर में लक्ष्मी पूरा के महाराजा अग्रसेन पार्क में भारत के महान सपूत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्म दिन पर एक विशाल कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमे पंजाब में दिन ब दिन बड़ते नशा और धर्मपरिवर्तन को रोकने का फैंसला करते हुए जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया ।

इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कन कन देश संगठन  विचारधारा को समर्पित कर दिया था और उन्होंने कहा कि अटलजी एक आदर्श स्वयंसेवक समर्पित कार्यकर्ता कवि ओजस्वी वक्ता के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे और कहा कि अटल जी के सपनों का भारत बनाने के लिए हर भारतवासी को भारत माता के महान सपूत नरेंद्र भाई मोदी जी को दूसरी बार भारी बहुमत से जिताना होगा।शर्मा ने कहा की मोदी ने 60 सालों से देश को लूटने वाले नेताओ की दुकानदारी बंद करवा दी है।वो सब महाठग बंधन बनाकर मोदी सरकार के के खिलाफ दुष्प्रचार करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा आज लोग अपना धर्मपरिवर्तन एवं युवा नशे में लगे हुए है।उन्होंने कहा अटल जी के पदचिन्हों पड़ चलकर ही नशा और धर्मपरिवर्तन को रोका जा सकता है।उन्होंने कहा धर्मपरिवर्तन एवं नशे को देश का नौजवान युवा उखाड़ फैंकेगा।
इस अवसर पर प्रशान्त गंभीर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कहा की अटल जी एक द्रण्ड निश्चय वाले व्यक्ति थे उन्होंने देश को बिना किसी देश के दबाव के आकर परमाणु परिक्षण कर देश को शक्तिशाली बनाया और पुरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन किया वे एक हिंदी कुशल वक्ता व् कवी थे उन्होंने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण दिया  और कहा की  इस वक्त मुझे उनकी एक कविता याद रही है “मौत की उमर क्या है? दो पल भी नहीं, ज़िंदगी सिलसिला, आज कल की नहीं,मैं जी भर जिया, मैं मन से मरुँ, लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं”उन्होंने कहा पंजाब मे नशे एवम धर्मपरिवर्तन को ख़तम करने के लिए राष्ट्र हित मे आगे आना होगा।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा,अविनाश सिंगला, डॉ विनीत शर्मा,प्रशान्त गंभीर,हैप्पी शर्मा कुलविंदर कुमार,प्रदीप चड्ढा, नवीन भल्ला, प्रशोत्तम नायर,दर्शन लाल,दविंदर शर्मा,वरिंदर यादव,ओमकार सिंह,गुरमीत सिंह,हैरी शर्मा,राजू सिंगला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *