दहेज की मांग और अवैध संबंध के शक ने एक नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली. बिहटा थाना इलाके में 22 वर्ष के पुनीता कुमारी की हत्या कर उसके शव को सोन नदी के किनारे जंगल में फेंक दिया गया. मृतका की शादी पांच महीने पहले ही गुड्डू कुमार उर्फ रोही, जो कि दोघरा छिलका के रहने वाले हैं , उनसे हुई थी. पुनीता का मायका बिक्रम आंध्रा चौकी है.
परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष गाड़ी, चैन और पैसों की मांग कर रहा था और इसी कारण वह लगातार प्रताड़ित की जा रही थी. रक्षाबंधन पर मायके आने के बाद 12 सितंबर को पति ने उसे बिक्रम बाजार बुलाया, जिसके बाद से वह लापता हो गई. भाई मनीष कुमार ने बिक्रम थाना में गुमशुदगी की शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी.