तमिलनाडु कांग्रेस नेता के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार– ‘भारत में कहीं भी जाने से कोई नहीं रोक सकता’

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों से मिलने और उनका दर्द साझा करने मनाली पहुंचीं सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलागिरी के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अलागिरी ने हाल ही में कहा था कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मारा जाए.

कंगना ने पलटवार करते हुए कहा – “भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां कोई भी नागरिक कहीं भी जा सकता है. मुझे कोई भी रोक नहीं सकता। तमिलनाडु में अगर कुछ लोग नफरत करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग मुझे प्यार भी करते हैं. जब मैंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया था, तब वहां के कई सांसद मुझे ‘थलैवी’ कहकर सम्मान से संबोधित करते थे. किसी एक व्यक्ति के बयान से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.”

कंगना ने आगे कहा कि एक महिला के लिए इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है. “अगर इस सोच को बढ़ावा दिया गया तो यह समाज में गलत संदेश जाएगा. हर लड़के को लगेगा कि वह कॉलेज में पढ़ रही किसी लड़की या मोहल्ले की बेटी–बहन के साथ भी इसी तरह का बर्ताव कर सकता है. महिलाओं के सम्मान के खिलाफ इस तरह की बातें किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *