एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए (MP Board 10th Result) बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश आज यानी 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर (MP Board 12th Result) दी है। रिजल्ट की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, www.digilocker.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (MP Board 10th Result 2025) कर सकेंगे। इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए कुल 16,60,252 छात्रों ने अपना पंजीकरण (MP Board Result) करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे।