खाई में गिरी मिनी बस

पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है. दुर्घटना बस संख्या UK12PB0177 की है, जो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है यह बस पौड़ी शहर से देहलचौरी की ओर जा रही थी. सत्याखाल के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. गिरते समय बस पेड़ से टकराई, जिससे वह और नीचे जाने से रुक गई. हालांकि, हादसे के कारण बस के परखच्चे उड़ गए. स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की. घायलों को खाई से निकालने के लिए रस्सियों और अन्य उपकरणों का सहारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *