रोटी परोसने में देरी होने पर तोड़ी शादी दुल्हनिया का दिल भी टूट गया

यूपी , उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित हमीदपुर गांव में खुशियों का मौका शादी तब बुरे सपने में बदल गई, जब दूल्हे ने महज रोटी मिलने में देरी होने पर निकाह से इंकार कर दिया। इस अजीबोगरीब घटना से सजी-धजी दुल्हनिया का दिल भी टूट गया और वह शादी की जगह पर इंतजार करती बैठी रह गई।

जबकि कथित तौर पर दूल्हे ने कुछ ही समय के बाद किसी और से शादी कर ली। जिससे दुल्हन के परिवार वाले भी काफी नाखुश हुए। 22 दिसंबर को होने वाली यह शादी 7 महीने पहले तय हो चुकी थी। जब दुल्हन के दरवाजे पर बारात आई, तो परिवार ने बारातियों मिठाईयों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और रात का खाना परोसा। इस दौरान जब दूल्हे पक्ष के 1 सदस्य ने दुल्हन पक्ष वालों पर रोटी परोसने में देरी का आरोप लगा दिया।

इस घटना से दूल्हे बुरी तरह गुस्सा गया। जिसके बाद लड़की वाले उसे और उसके रिश्तेदारों को मनाने की कोशिश करते रहे। लेकिन मामला और बिगड़ गया। दूल्हा बना मेहताब अचानक शादी से ही भाग गया। जिसके बाद लड़की के परिवार वालों में टेंशन और ज्यादा बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर जल्द ही किसी एक रिश्तेदार से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *