‘लॉक अप सीजन 2’ में इस शनिवार, 11 जुलाई को जजमेंट डे है, और उस दिन गोविंदा शो में एंट्री करेंगे। यह सुनीता आहूजा के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। सुनीता ने जहां ‘लॉक अप 2’ में गोविंदा से मूव-ऑन करने और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर बात की, तो वहीं शिल्पा शिंदे के कमेंट करने पर वह उनका बचाव करती भी नजर आईं। सुनीता ने कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट में गोविंदा संग शादीशुदा रिश्ते और तकलीफों पर बात की। और अब गोविंदा उन्हें सपोर्ट करने ‘लॉक अप 2’ में आएंगे। हालांकि, शो में गोविंदा अपने लिए बंदूक की गोली लेकर पहुंचे, ताकि सुनीता उनके सीने पर मार सकें। यह देख सब हैरान रह गए। मेकर्स ने Lock Upp Season 2 के जजमेंट डे का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें गोविंदा एंट्री करते हैं और उन्हें देख पत्नी सुनीता हैरान रह जाती हैं। गोविंदा फिर फराह और रितेश देशमुख से कहते हैं कि ये लॉक अप वो है, जो दिखाई दे रहा है, जो नजर आ रहा है, जो नहीं दिखता लॉक-अप, मैं वहां से आ रहा हूं। इसके बाद फराह ने गोविंदा से पूछा, ‘तूने ऐसी सुपारी क्यों दी थी कि इसको मारो गोली?’ तो गोविंदा तुरंत बोले, ‘मैं लेकर आया हूं गोली। सीने पर मारना चाह रही थी।’ फराह चौंकते हुए बोलीं, ‘गोली?’ और फिर वह गोली या बंदूक दिखाते हैं। अब सुनीता और गोविंदा के बीच क्या बात हुई और उन्होंने अपने आपसी मतभेदों को सुलझाया या नहीं, यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।