
जालंधर, सरकार ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की थी। जिसके तहत जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।पुलिस का कहना है कि अगर जारी किए गए नोटिस को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।
डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में करीब सात हजार हथियारों के लाइसेंस होल्डर है। पंजाब सरकार के निर्देशों पर ही जिले में हथियारों का लाइसेंस लेने वालों की समीक्षा की जा रही है। इसमें पुलिस विभाग व असला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। बिना जरूरत कई लोग हथियारों के लाइसेंस हासिल कर चुके थे।
जिसमें वह दोनों ” जट्ट खबी सीट ते बंदूक रखदा ” गाने पर पिस्तौल दिखा रहे है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव ने हथियारों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने या शादी-विवाह व सार्वजनिक स्थलों पर हथियार ले जाने व चलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन इन सबके बावजूद Kuhlad Pizza Couple सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में हथियार को प्रमोट करते दिखाई दे रहे है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों के पास पिस्तौल असली है या नकली। लेकिन अब दोनों की इस वीडियो को लेकर देखना यह होगा कि क्या कमिश्नरेट पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगी या नहीं ?
गौर हो कि जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।