हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी

जालंधर, सरकार ने हथियारों के लाइसेंस को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की थी। जिसके तहत जिले में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा की गई। इस दौरान 391 लाइसेंस गैर जरूरी पाए गए।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन्हें रद्द कर दिया है। इसके साथ ही समय पर हथियारों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाने वाले 438 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।पुलिस का कहना है कि अगर जारी किए गए नोटिस को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाएंगे।डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि जिले में करीब सात हजार हथियारों के लाइसेंस होल्डर है। पंजाब सरकार के निर्देशों पर ही जिले में हथियारों का लाइसेंस लेने वालों की समीक्षा की जा रही है। इसमें पुलिस विभाग व असला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से काम किया जा रहा है। बिना जरूरत कई लोग हथियारों के लाइसेंस हासिल कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *